Wednesday, October 21st, 2026

किसान आंदोलन में राजनीति ज्यादा है: : केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी

नई दिल्ली
केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरीने कहा- राहुल गांधी और प्रियंका गांधी इस आंदोलन में जाकर अपने धरातल को तलाश रहे हैं। वे किसान का नाम लेकर अपनी राजनीति करना चाहते हैं| कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली के सिंघु, टिकरी और गाज़ीपुर बॉर्डर पर किसानों का विरोध प्रदर्शन पिछले तीन महीनों से ज्यादा दिन से जारी है। केंद्र सरकार के तीन कृषि कानूनों को लेकर किसानों ने कहा है कि अगर इसको रद्द नहीं किया गया तो वो 2 अक्टूबर 2021 तक आंदोलन करेंगे। एक ओर सरकार ने फिर से बातचीत के रास्ते खुले होने की बात कही है तो वहीं किसान कानून रद्द कराने की मांग पर अड़े हैं। जिस वजह से सरकार ने इन सभी बॉर्डर पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

 

#केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी

Source : Agency

पाठको की राय